महासमुन्द

तापमान 40 डिग्री पर, अगले 6 दिनों में तेजी से बढ़ेगा
09-Apr-2025 4:22 PM
तापमान 40 डिग्री पर, अगले  6 दिनों में तेजी से बढ़ेगा

महासमुंद, 9 अप्रैल। बीते दो दिनों से सूर्य की तपिश प्रचंड होने लगी है। फलस्वरूप गर्मी अब तेजी से बढऩे लगी है। कल महासमुंद जिले का न्यूनतम तापमान 24 तथा अधिकतम 40 डिग्री था। अब सप्ताह भर में ही इसके 41 से 42 डिग्री तक बढऩे के कयास लगाए जा रहे हैं। कल शहर में दिन भर गर्म हवा चलती रही। दोपहर में सडक़ें सूनी रहीं। हालांकि रोजाना की तरह लोग सूर्य ढलने के बाद पार्क तथा चौपाटियों में अपना समय बिताने चले गये। ग्रामीण अंचल में स्थिति ज्यादा गंभीर होने की सूचना मिली है। इस बार अप्रैल में ही हिट वेव की स्थिति निर्मित हो चुकी है। आमतौर पर मई या जून में इस तरह की स्थिति निर्मित होती है। गर्मी बढऩे से इन दिनों अस्पतालों में सिर दर्द, डिहाइड्रेशन तथा फीवर के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। जिनमे से बच्चों व सीनियर सिटिजंस की संख्या अधिक है।

 


अन्य पोस्ट