महासमुन्द
मौसी की शादी में गए युवक की पटरी पर मिली लाश
08-Apr-2025 4:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 8 अप्रैल। कोमाखान थाना क्षेत्र के खरियार रोड मार्ग पर बंधवापार के पास पटरी पर 5 अप्रेल को एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने पटरी में लेट ट्रेन कटकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
पुलिस के बताए जानकारी के अनुसार पुलिस को 5 अप्रैल रात 9 बजे को कोमाखान से खरियार रोड की ओर बंधवापार के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मामले की पतासाजी करने पर मृतक के बारे में जानकारी मिली कि मृतक प्रेमलाल साहू 25 साल पिता रतिराम साहू निवासी ग्राम केसला, थाना खरोरा जिला रायपुर अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम घोइनाबाहरा अपने मौसी की शादी में शामिल होने के लिए आया था।
5 अप्रैल की रात युवक की ट्रेन में कटकर आत्महत्या करने सूचना मिली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे