महासमुन्द

सडक़ हादसे में बाप-बेटी घायल
08-Apr-2025 4:01 PM
सडक़ हादसे में बाप-बेटी घायल

महासमुंद, 8 अप्रैल। स्थानीय भलेसर रोड स्थित सितली नाला के पास दुर्घटना में पिता-पुत्री घायल हो गए। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रजकट्टी थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद निवासी गिरधर साहू अपनी बेटी के साथ मोटर सायकल से सोमवार को घरेलू सामान व बच्ची के लिए नोट्स खरीदने महासमुंद आया था। शाम 5.30 बजे खरीददारी कर वापस भलेसर रोड की तरफ से रजकट्टी जा रहा था। तभी सितली नाला के आगे भलेसर रोड की ओर से आ रही मोटर सायकल स्पेलेंडर के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने गिरधर की बाइक को ठोकर मार दी। जिससे गिरधर व उसकी पुत्री मोनिका साहू को हाथों व पैर में गंभीर चोटें आई है। 
मामले की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी स्पेलेंडर चालक के विरूद्ध 125, 281 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
 


अन्य पोस्ट