महासमुन्द

प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू
08-Apr-2025 3:49 PM
प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू

महासमुंद में बनेंगी 33 नई सोसायटियां,  दावा-आपत्ति 23 तक 

महासमुंद, 8 अप्रैल। छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग के तहत प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों के पुनर्गठन योजना 2025 को छत्तीसगढ़ राजपत्र असाधारण में प्रकाशित किया गया है। इस योजना के तहत जिलेवार पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिसके अंतर्गत  महासमुंद जिले में 33 नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियाँ अस्तित्व में आने जा रही हैं।

पुनर्गठन के प्रस्ताव पर संबंधित सदस्य, सोसायटियां, बैंक शाखाएं एवं अन्य हितधारी 8 से 23 अप्रैल तक अपनी दावा.आपत्तियां तीन प्रतियों में कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला महासमुंद छग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी संबंधित मूल समिति का कार्यालय शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर की समस्त महासमुंद जिले की शाखाएं, कार्यालय नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर प्रक्षेत्र महासमुंद से प्राप्त एवं कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला महासमुंद के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं। यदि कोई आवेदक दावा-आपत्ति के  निराकरण से संतोषजनक नहीं हैं, तो वह 07 दिवस के भीतर संयुक्त आयुक्त, सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक, सहकारी संस्थाएं रायपुर, लालगंगा  शॉपिंग मॉल के सामने, जीई रोड रायपुर के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सकता है।

 


अन्य पोस्ट