महासमुन्द
शहर की खुशहाली, सुख-समृद्धि की प्रार्थना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अप्रैल। नवरात्र के अंतिम दिवस रामनवमी पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों सहित श्रीराम जानकी मंदिर व दलदली रोड स्थित महाकाली मंदिर पहुंचे। श्री साहू हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए। अन्य हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना कर शहर की खुशहाली, सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। श्रीराम जानकी मंदिर कुर्मीपारा में उन्होंने सपरिवार पहुंचकर प्रभु श्रीरामचंद्र की पूजा की। वहीं ग्राम बेलसोंडा के श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में भी शामिल हुए। बेलसोंडा में शोभायात्रा में शामिल होकर उन्होंने आयोजक युवाओं व समस्त ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। इसके अलावा दलदली रोड वार्ड 11 स्थित काली मंदिर में नवकन्या भोज कार्यक्रम में शामिल होकर माता स्वरूपा 9 कन्याओं की पूजा कर आशीर्वाद लिया।
श्री साहू ने रामनवमीं पर्व पर हुए आयोजनों को लेकर कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्शों से भरा है। मानव रूप में स्वयं जगत के पालनहार ने धरती पर अवतरित होकर मानव जाति हो सयंम, धैर्य, मानवता, कर्तव्य परायणता, मर्यादित जीवन, बड़ों का आदर,समाज में सद्भावना की सीख दी। भगवान श्रीराम भारत की पहचान है।
श्री साहू समस्त मंदिरों में पूजा कर उपस्थित भक्तों को श्रीराम नवमीं पर्व की बधाई दी।