महासमुन्द
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद,7अप्रैल। रविवार 6 अप्रैल को जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा का स्थापना दिवस कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कृषि एवम बीज विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता माधव टांकसाले, भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू की उपस्थिति में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया।
स्थापना दिवस के मंचीय कार्यक्रम के पूर्व जिला कार्यालय में झंडोत्तोलन कर भव्य आतिशबाजी की गई। भाजपा कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि जनसंघ से लेकर 6 अप्रैल 1980 को गठित हुए भाजपा का सफर विषम परिस्थियों में बहुत संघर्षमय रहा है। भाजपा के गठन पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। भाजपा के लिये राष्ट्रहित सर्वोपरि है और केंद्र में मोदी जी के साथ प्रदेश की विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार भारत को सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध बनाने के साथ सम्पूर्ण विकसित भारत के निर्माण में अग्रसर है।
भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि भाजपा की कल्पना एक ऐसे राष्ट्रनिर्माण की निर्माण की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से प्रगतिशील प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो। प्राचीन भारतीय सभ्यता एसंस्कृति से प्रेरणा लेते हुए भारत विश्वशक्ति और विश्वगुरु के रूप में स्थापित हो। भाजपा सरकार के शासनकाल में देश अंत्योदय,सुशासन,विकास और समृद्धि की ओर बढ़ चला है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष संगठन से प्राप्त 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक के सभी प्रमुख कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ताओं की सफल भागीदारी भी सुनिश्चित हो।
कृषि एवम बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रवासियों को आज के गौरवशाली दिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशभक्त वीर महापुरुषों के त्याग,तपस्या और बलिदान से देश को आजादी मिली है। भाजपा के संस्थापक महापुरुषों के बताये पर चलकर ही आज भाजपा विश्व की सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी बनी है। स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मण्डल पदाधिकारी हनीश बग्गा और आभार मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिका ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मण्डल महामंत्री एम आर विश्वनाथन, कार्यक्रम की शहर संयोजक पूर्व वरिष्ठ पार्षद मीना वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी गोपाल वर्मा,राहुल चंद्राकर, पूर्व उपाध्यक्ष कौशल्या बंसल, संदीप दीवान, प्रकाश शर्मा, शुभ्रा शर्मा,राजेन्द चंद्राकर, धनेश्वरी सोनवानी, माखन पटेल, पियूष साह,ू शंकर चंद्राकर, मुन्ना साहू, हनीस बग्गा, आनंद साहू, राकेश सचदेवा, रामेश्वर पटवा, गिरि महाराज, सुनीता देवांगन, सुनीता साहू, समीर करकसे, बंटी शर्मा, शरद राव, उषा पाल, सुनीता देवांगन, गोविंद ठाकुर, जितेन साहू, जग्गू छूरा,गणेश नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा और मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।