महासमुन्द

पांच दिनी रूद्र महायज्ञ शुरु
07-Apr-2025 3:11 PM
पांच दिनी रूद्र महायज्ञ शुरु

महासमुंद,7अप्रैल। नगर से 9 किमी दूर दलदली उमरदा में 5 दिवसीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन आज 7 से 11 अप्रैलं तक किया जा रहा है। हवन प्रतिदिन सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा।

इसी तरह शाम 4 बजे से साढ़े 6 बजे तक धार्मिक प्रवचन होगा। यज्ञाचार्य पं.पंकज तिवारी होंगे। यज्ञ को लेकर रविवार 6 अप्रैल को अनुष्ठान समेत प्रायश्चित पूजा विधान पूर्ण कराया गया।


अन्य पोस्ट