महासमुन्द
किसान बैठक खल्लारी में 9 को
07-Apr-2025 3:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7अप्रैल। खैरझिटी स्थित संयंत्र के अनैतिक कार्यों के विरूद्ध आंदोलनरत राज्य आंदोलनकारी छग संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आगामी 9 अप्रैल को खल्लारी मंदिर परिसर भीमखोज में दोपहर 1 बजे रखा गया है। इस अवसर पर किसान भंडारा प्रसादी का आयोजन भी होगा।
जिसके मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे होंगे। अध्यक्षता प्रसिद्ध रामायणी नंदकुमार साहू करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के संस्थापक जीपी चंद्राकर, किसान मोर्चा के प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद,प्रदेश किसान नेता वेगेंद्र सोनवेर, छन्नू साहू, लालाराम वर्मा, विमल ताम्रकार होंगे। किसान भंडारा और बैठक में जिले के पदाधिकारी सहित सत्याग्रही किसान, छात्र, युवा, आम जनता भाग लेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे