महासमुन्द

नशीली दवा-गांजा संग 3 आरोपी गिरफ्तार
06-Apr-2025 7:58 PM
नशीली दवा-गांजा संग  3 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद, 6 अप्रैल। नशीली दवा का अवैध रूप से परिवहन करने वाले एक आरोपी को बसना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाद में रायपुर के दो लोगों को गांजा खरीदने वाले दो आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार कर बसना लाया गया। 

पुलिस के अनुसार 4 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि पदमपुर ओडिशा की ओर से एक काले रंग की  स्कूटी ओडी 17 एसी 9211 में नशीली दवाई की बिक्री हेतु एक व्यक्ति आ रहा है। इसके बाद पुलिस सिटी ग्राउंड के पास बसना पहुंचकर ओडिशा की ओर से आने वाली दोपहिया वाहनों पर निगरानी कर रही थी। इसी दरमियान मुखबिर के बताये अनुसार एक सुजुकी कंपनी का स्कूटी आयी। जिसे रोककर चालक सें पूछताछ की गई।

उसने अपना नाम गगू गुतुला 38 वर्ष, चेल्लूरू, आंध्रप्रदेश हाल पता वार्ड 6 पदमपुर थाना पदमपुर बरगढ़ ओडिशा बताया।

तलाशी लेने पर स्कूटी के सीट के नीचे 1 सफेद प्लास्टिक झिल्ली के अंदर भरा अवैध नशीली दवाई पाया गया। झिल्ली में 6 पैकेट प्रत्येक पैकेट में 10 पत्ता और प्रत्येक पत्ता में 10 टेबलेट मिले। इस तरह कुल 600 नग टेबलेट कुल कीमत 4680 रुपए तथा मोबाइल जब्त किया गया। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से स्कूटी भी बरामद की गई।

उन्होंने गांजा खरीदना बेचना भी बताया। जिसमें रायपुर के 2 व्यक्तियों को गांजा देने की जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम इंड टू इंड पूछताछ कार्रवाई के तहत गांजा लेकर गये 2 व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहम्मद सलमान तथा आबिद बताया। दोनों के कब्जे से 1 किलोग्राम गांजा कीमती 20 हजार रुपए जब्त किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट