महासमुन्द

अब वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी -डॉ. चोपड़ा
06-Apr-2025 2:54 PM
अब वक्फ  संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी -डॉ. चोपड़ा

महासमुंद, 6 अप्रैल। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ विमल चोपड़ा और भाजपा अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष नईम खान ने वक्फ संशोधन पर एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी करते हुए संसद में वक्फ संशोधन अधिनियम पारित होने पर मुस्लिम समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

डॉ.चोपड़ा ने कहा इस अधिनियम के पारित होने से मुस्लिम समाज को संरक्षण मिलेगा। जिससे मुस्लिम बच्चों व महिलाओं को भी संरक्षण मिल सकेगा। इस अधिनियम के तहत वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। वक्फ संपत्तियों का संरक्षण होगा और उनका  दुरुपयोग रोका जा सकेगा। अगर किसी व्यक्ति या उसके किसी रिश्तेदार को संपत्ति वक्फ में दान करना है तो वक्फ  में संपत्ति दान करने से पहले  उस घर की महिलाओं को उनका अधिकार देना अनिवार्य होगा।

 

इसके साथ साथ आदिवासियों को संरक्षण मिलेगा जिससे आदिवासी जमीनों को  वक्फ घोषित करना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। डा.चोपड़ा ने आगे कहा कि वक्फ में किसी गैर मुस्लिम को स्थान नहीं दिया जाएगा परंतु जहां भी  वक्फ हैं, वहां के कलेक्टर को वक्फ  के देखरेख की जिम्मेदारी दी जाएगी। ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार किसी मंदिर, गुरुद्वारा या गिरजाघर के  देखरेख की जिम्मेदारी वहां के कलेक्टर करते हैं। 
 


अन्य पोस्ट