महासमुन्द
महासमुंद वन परिक्षेत्र में दो हाथी घूम रहे, गांवों में मुनादी
06-Apr-2025 2:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 अप्रैल। रविवार की सुबह वन मंडल महासमुंद के वन परिक्षेत्र महासमुंद में दो दंतैल हाथी विचरण कर रहे हैं। ये दोनों रात्रि में ग्राम केसलडीह के खेत से होते हुए वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 58,63,56,55,59 के जंगल में पहुंचा है। इनका वर्तमान लोकेशन कक्ष क्रमांक 56,55,59 का जंगल है। लिहाजा ग्राम बंदोरा, रायमुड़ा, झाखरमुड़ा, दालदली, तालाझर, सुकुलबाय, नांदबारुद, केशलडीह, खिरशाली,फुसेराडीह के आस पास के ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा गया है। अपील की गई है कि कोई भी जंगल न जावें, सतर्क रहें, हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देवें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे