महासमुन्द
आंगनबाड़ी केंद्र में कन्या भोज
05-Apr-2025 4:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 अप्रैल। महासमुंद के शहरी सेक्टर के सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र दलदली रोड में अध्ययनरत बालिकाओं का पूजन कर उन्हें कन्या भोज कराया गया। जिसमें चावल-दाल, दूध और अन्य पौष्टिक चीजों से बनी खीर,प्रसाद आदि शामिल है। शहरी परियोजना के सेक्टर पर्यवेक्षक शीला प्रधान ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू चंद्राकर, मितानिन, स्थानीय महिलाएं एवं बालिकाएं मौजूद थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे