महासमुन्द

किसान की पिटाई का वीडियो फैला, आरोपी राइस मिल संचालक की गिरफ्तारी की मांग
05-Apr-2025 4:38 PM
किसान की पिटाई का वीडियो फैला, आरोपी राइस मिल संचालक की गिरफ्तारी की मांग

कलार समाज महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी

पिथौरा, 5 अप्रैल। बलौदाबाजार जिला के हथबंद थाने के खिलौरा गांव के राइसमिल संचालक एवं उनके गुर्गों पर कलार समाज के वृद्ध किसान की पिटाई करने के आरोप लगे हैं।  पिटाई का विरोध करते हुए छत्तीसगढ़ कलार समाज महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला पुनीत सिन्हा ने आरोपी मिल संचालक एवं उनके गुर्गों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

   ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ कलार समाज के गरीब वृद्ध किसान खोराबहरा जायसवाल को राईस मिल संचालक के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किये जाने का विरोध करने पर चोरी का झूठा आरोप लगा कर जान से मारने की धमकियां देते हुए गाली गलौच कर अमानवीय तरीक़े से जूतों चप्पलों का उपयोग कर राईस मिल संचालक एवं उनके गुर्गों  के द्वारा बेदम पिटाई किये जाने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

 प्रमिला सिन्हा ने मांग की कि वीडियों की जांच कर तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। श्रीमती सिन्हा ने कहा है कि राइसमिल संचालक एवं उनकेगुर्गों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं किये जाने पर छत्तीसगढ़ कलार समाज बलौदाबाजार जिला एवं पूरे प्रदेश का बड़ा आन्दोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।


अन्य पोस्ट