महासमुन्द

नाबालिग की शादी रोकी
05-Apr-2025 2:44 PM
नाबालिग की  शादी रोकी

महासमुंद, 5 अप्रैल। विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम में समय रहते प्रशासन ने एक बाल विवाह रोका। 15 साल के किशोर का विवाह ओडिशा की लडक़ी के साथ 4 से 7 अप्रैल के बीच निर्धारित था। जांच के दौरान यह पाया गया कि वर की उम्र 18 वर्ष से कम है। इस कारण यह विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है। इस जानकारी के आधार पर संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए पालकों को समझाइश दी गई और विवाह कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से रुकवाया गया। पालक पान सिंह ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे अपने पुत्र की शादी अभी नहीं करेंगे और जब राजकुमार विवाह योग्य आयु 21 वर्ष पूर्ण होगी तभी उसका विवाह कराएंगे।  प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश गया है कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है और समाज में इसे किसी भी हाल में प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा।
 साथ ही विवाह के सभी कार्यक्रम पूर्ण रूप से रद्द कर दिए गए।
 


अन्य पोस्ट