महासमुन्द

सडक़ दुर्घटना में 1 की मौत, 1 घायल
05-Apr-2025 2:28 PM
सडक़ दुर्घटना में 1 की मौत, 1 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 5 अप्रैल।
नेशनल हाईवे 353 में फिर एक सडक़ हादसे में एक बाइक सवार युवक ने अपनी जान गवाईं। बागबाहरा मुख्यमार्ग में स्थित फैमिली ढाबा के पास उड़ीसा से आ रही एक एलपीजी गैस टेंकर जो की उड़ीसा से एलपीजी गैस टैंक फुल कराकर रायपुर डिलीवरी के लिए जा रहा था।  

करीब दोपहर 1.30 बजे फैमिली ढाबा बागबाहरा के पास मोड़ में बाइक और टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार   युवक के सर पर गंभीर चोट लगी और  घटनास्थल पर  ही युवक की मौत हो गई व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बागबाहरा सीएचसी में उपचार के लिए भेजा गया। यह घटना इतना दर्दनाक था कि युवक का भेजा इस बाहर निकल गया। बागबाहरा पुलिस द्वारा दुर्घटना की जानकारी  पर पहुंच दुर्घटना ग्रस्त वाहन को जब्त कर  चालक को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना कर रही है।
 


अन्य पोस्ट