महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4 अप्रैल। आज सुबह वन विभाग द्वारा जारी हाथी उपस्थिति रिपोर्ट में बताया गया है कि आज 4 अप्रैल को वन मंडल महासमुंद के वन परिक्षेत्र महासमुंद में दो दंतैल हाथी विचरण कर रहे हैं। आज रात्रि में ही ये 2 दंतैल हाथी वन मंडल बलौदा बाजार जिला एवं लवन रेंज से निकल कर बरबसपुर से बार रोड को पार करते हुए वन मंडल महासमुंद जिला एवं बोरिद के खेत में प्रवेश किया है।
इसके बाद दोनों दंतैल हाथी खेत से निकल कर वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 18, 174, 173,175,172 के जंगल में प्रवेश किया है। इनका वर्तमान लोकेशन कक्ष क्रमांक 173,174,175 का जंगल है। इनके आगे बढऩे की संभावना के चलते कक्ष क्रमांक 176,133 के ग्राम बोरिद, अमलोर, चुहरी, पासिद, छताल, मरौद, रायकेरा, सुकुलबाय, नांदबारुद के आस पास के गांवों में हाई अलर्ट की सूचना जारी कर दी गई है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी जंगल न जावें, सतर्क रहें और हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देवें। उक्त जानकारी कर्मचारी डेहराराम यादव, वन चौकीदार अनुज कुमार हाथी मित्र दल महासमुंद ने दी है।