महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 अप्रैल। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में 3 अप्रैल 2025 को अलुमनी एसोसिएशन की बैठक करुणा दुबे प्राचार्य एवं संरक्षक अलुमनी एसोसिएशन अमृत चोपड़ा अध्यक्ष डॉ.रीता पांडेय संयोजक डॉ मालती तिवारी सहसंयोजक के निर्देशन में आयोजित की गई।
उक्त बैठक में राजकुमार राठौर उपाध्यक्ष डा. दुर्गावती भारतीय सचिव मनीष शर्मा सहसचिव अजय कुमार राजा कोषाध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारिणी के सम्माननीय सदस्य देवीचंद राठी, घनश्याम सोनी, महेश मक्कड़, मनीराम बंसल, भरत साहू, डॉ नियति अग्रवाल, संजय एक्का गुलाब ठाकुर, प्रभा पंडा, गुप्तेश नामदेव, चितेश्वरी साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक का प्रारंभ प्राचार्य करुणा दुबे द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया और बताया कि महाविद्यालय के अधोसंरचना विकास में अलमनी का हमेशा सहयोग रहा है । तत्पश्चात अमृत चोपड़ा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हमारी अलुमनी समिति का उद्देश्य महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास में पूर्ण सहयोग प्रदान करना है। जिले का अग्रणी महाविद्यालय है। इसलिए समिति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बढ़ जाती है बढ़ जाती है कि सदस्यों की संख्या का विस्तार होना चाहिए जिसके लिए हम सबको प्रयास करना होगा।
बैठक में महाप्रभु वल्लभाचार्य जयंती पर समिति द्वारा पूजन का आयोजन, आगामी आम सभा नवंबर 2025 में किए जाने, नैक पीअर टीम द्वारा अलुमनी समिति हेतु दिए गए रिकमेंडेशन में कॉलेज के विकास एवं विद्यार्थियों के प्लेसमेंट, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में सहयोग किए जाने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए नवीन पाठ्यक्रम के अनुसार सदस्यों द्वारा पुस्तक उपलब्ध कराने, पीएचडी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों का अलुमनी सदस्यों के रूप में पंजीयन करने अलुमनी सदस्यों की संख्या को बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया।
महाविद्यालय में नैक मूल्यांकन में अलुमनी के उत्कृष्ट योगदान हेतु प्राचार्य करुणा दुबे द्वारा अमृत चोपड़ा अध्यक्ष को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही देवीचंद राठी अलुमनी के नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार राजा कोषाध्यक्ष एवं आभार प्रदर्शन डा, रीता पांडेय संयोजक अलुमनी समिति द्वारा किया गया।