महासमुन्द
महासमुंद, 4 अप्रैल। महासमुंद थाना क्षेत्र के घोड़ारी नदी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने जा रही ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही ऑटो रोड किनारे पलट गई। ऑटो में सवार चालक सहित 7 लोग हादसे में घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि घोड़ारी नदी मोड़ के पंकज जनरल स्टोर्स के पास गुरुवार को सुबह 10.30 बजे के एक पिकअप वाहन ने सामने की ओर जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार घायल हो गए।
घटना की जानकारी देते ऑटो सवार चंद्रसोनी साहू ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब वो अपनी सहेलियों के साथ बिरकोनी, कांपा से आरंग कॉलेज जा रही थी। हादसे में चंद्रसोनी साहू 18 साल निवासी ग्राम बिरकोनी को हल्की चोंटें आई है।
उसने बताया कि हादसा में ऑटो चालक रोहित चोपड़ा 37 पिता चंद्रशेखर चोपड़ा निवासी अयोध्या नगर महासमुंद, गीतांजली यादव 18 साल निवासी बिरकोनी को हाथ, पैर और शरीर में चोंटें आई है। टक्कर मारने के बाद आरोपी पिकअप चालक फरार होने की पिराक में था जिसे पीछे से जा रहे कार वालों ने पकडक़र पुलिस को सौंपा।