महासमुन्द

पंचमी पर मां महामाया का विशेष शृंगार
03-Apr-2025 3:23 PM
पंचमी पर मां महामाया का विशेष शृंगार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 अप्रैल। महासमुंद नगर की अधिष्ठात्री देवी महामाया मां का बुधवार को विशेष शृंगार किया गया। चैत्र नवरात्रि के पंचमी तिथि होने के चलते सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।

 महामाया का पंचमी पर सुबह नई साड़ी, टिकली, चूड़ी, हार के साथ सोलह शृंगार किया गया। पंचमी में विशेष तौर पर माता महामाया को नींबू की माला पहनाई गई। भक्तों ने सुबह की शुरुआत मां महामाया का दर्शन कर किया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मां महामाया को 108 व 151 नींबू की माला पहनाई। इस विशेष दिवस पर मंदिर को सुगंधित फूलों की माला से सजाया गया था।

शाम को मंदिर में मां महामाया की महाआरती का आयोजन किया गया। पंचमी के विशेष पर्व के चलते भक्त बड़ी संख्या में माता दरबार में पहुंचे। भक्तों ने शाम को मां महामाया सहित नगर के सभी माता देवालयों में माता रानी के लिए सोलह शृंगार का चढ़ावा चढ़ा माता का आर्शीवाद लिया।


अन्य पोस्ट