महासमुन्द

कृषि उपकरण व सामग्री खरीदी में अनियमितता की जांच हो-विनोद
03-Apr-2025 2:24 PM
कृषि उपकरण व सामग्री खरीदी में अनियमितता की जांच हो-विनोद

कहा-बिना दर निर्धारण के एक ही फ र्म से कृषि विभाग ने करोड़ों की खरीदी की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,3अप्रैल। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने प्रमुख सचिव छग शासन कृषि एवं उत्पादन आयुक्त मंंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर को पत्र प्रेषित कर कृषि विभाग महासमुंद द्वारा सामग्री एवं उपकरण खरीदी में की गई भ्रष्टाचार की जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि विधानसभा बजट सत्र 2024.25 में प्रश्न क्रमांक 1844 दिनांक 19 मार्च 2025 के प्रश्न सरल क्र.11 में कृषि विभाग महासमुंद द्वारा अपने उत्तर में बताया गया कि सामग्रियां, उपकरणों की खरीदी हेतु जेम पोर्टल में प्रथम बार आमंत्रित निविदाओं में दरों के पर्याप्त प्रतिस्पर्धा एवं तुलना सुनिश्चित किये जाने के लिए कम से कम तीन मूल निर्माताओं एवं उसके अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा निविदा में हिस्सा लिया जाकर न्यूनतम दर पर खरीदी की शर्त रखी गई है। कृषि विभाग महासमुंद द्वारा दिये गये उत्तर में स्पष्ट किया गया है कि सामग्री, उपकरण निर्माताओं एवं प्रतिनिधियों द्वारा निविदा में हिस्सा  लिये जाने पर क्रय आदेश दिया गया। जबकि उत्तर के परिशिष्ट में जिन कंपनियों से सामग्री एवं उपकरण क्रय किये गये हैं। उनमें से अधिकतर निर्माता एवं कंपनी के प्रतिनिधि नहीं है। जेम पोर्टल में प्रावधान है कि एक ही सामग्री की 10 लाख रुपए या 10 लाख रु. से कम खरीदी एल.1 के तहत तुलनात्मक न्यूनतम दर के आधार पर निविदा आमंत्रित की जा सकती है। संबंधित फर्म को प्रदाय आदेश दिया जा सकता है। परंतु दिये गये प्रपत्र अनुसार मातादी इलेक्ट्रिकल्स गरियाबंद की सामग्री, उपकरण मेटलेक पावर स्पेयर 15 लीटर मूल्य 6395.00 रुफए की दर से 3472 नग क्रय  राशि 2 करोड़ 22 लाख 3 हजार 440 रुपए का 10 जनवरी 2025 से तुकड़ों में क्रय किया गया है। जिससे शासन को भारी आर्थिक क्षति हुई है।  इसके अलावा अन्य कंपनियों को निविदा में भाग लेने से वंचित कर दिया गया है। जिससे और कम दर आने की संभावना थी। इसी प्रकार  सामग्रियां् उपकरण भी तुलनात्मक न्यूनतम दर के आधार पर क्रय की गई है। जबकि ऑनलाइन बिड न्यूनतम दर के आधार पर क्रय किया जाना  था।  इस प्रकार उक्त खरीदी प्रक्रिया में भारी उत्तर में उल्लेखित  एजेंसियों से क्रय के संबंध में तथा क्रय सामग्रियों एव उपकरणों के कृषकों को वितरण के संबंध सूक्ष्म जांच किये जाने की आवश्यकता है। श्री चंद्राकर ने कहा कि भाजपा शासन जीरो टॉलरेंस की बात करती है और शासन के महत्वपूर्ण विभाग जो किसानों से जुड़ी हुई है, वह प्रमुख सदन विधानसभा में गलत जानकारी देकर भ्रष्टाचार को अंजाम दे रही है।

 अ

धिकारियों द्वारा बिना भय के भ्रष्टाचार को अंजाम देने विधानसभा में भी

गलत जानकारी देने से परहेज नहीं कर रहे। इससे साफ जाहिर होता है कि सत्ता संरक्षण में अधिकारी शासन के रिमोट के रूप में कार्य करते हुए

शासन के आदेश पर करोड़ों के भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहा है।

 श्री चंद्राकर ने प्रमुख सचिव को कृषि विभाग महासमुंद द्वारा विधानसभा में दी गई गलत जानकारी की प्रपत्र की छायाप्रति सौंपकर सूक्ष्म जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


अन्य पोस्ट