महासमुन्द

नपाध्यक्ष ने किया मोहंती समाज के प्याऊ का शुभारंभ
02-Apr-2025 3:22 PM
नपाध्यक्ष ने किया मोहंती समाज के प्याऊ का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,2अप्रैल। भीषण गर्मी से सूखे कंठों को राहत देने के लिए शीतल जल उपलब्ध कराया जाए तो इससे बड़ा पुण्य का कार्य दूसरा नहीं हो सकता। उक्त वक्तव्य नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कल मोहंती समाज द्वारा लगाई प्याऊ के शुभारंभ पर कही। स्थानीय मोहंती समाज द्वारा शहर के लोहिया चौक और तुमगांव रोड स्थित गुलशन चौक पर लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराने प्याऊ घर लगाई गई है। जिसका शुभारंभ नपाध्यक्ष ने पूजा अर्चना कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने मोहंती समाज द्वारा प्याऊ संचालन की पहल को सराहनीय बताते हुएए स्थानीय तथा बाहर से आने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। शीतल पेयजल के लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर किशोर चंद्र मोहंती, मनोहर मोहंती, राज किशोर मोहंती, पवित्र मोहंती, प्रकाश मोहंती, मयूर मोहंती, जितेंद्र मोहंती, प्रभात मोहंती, संजय मोहंती, आनंद मोहंती, रिंकू पटनायक, विकास मोहंती, राजेश मोहंती, किशोर कुमार मोहंती, मनराज मोहंती, महिला मंच से प्रीति मोहंती, स्नेहा मोहंती, रंजीता मोहंती, रजनी मोहंती, बिजली मोहंती, तारा मोहंती, सुमन मोहंती, समीक्षा सामंत राय, मान्यता पटनायक, तनु मोहंती, तारिणी मोहंती सहित समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट