महासमुन्द
कहा-चुनाव से पहले भाजपा ने शासकीय कर्मचारी का वादा किया था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,2अप्रैल। महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा कि शासकीयकरण की मांग को लेकर पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे हुए हैं। सचिवों को छत्तीसगढ़ में मोदी के आगमन से यह निश्चित तौर पर आशा लगाए हुए थे कि मोदी बिलासपुर आ रहे हैं और अपनी देश के प्रधानमंत्री मोदी अपनी गारंटी को जरूर पूरा करेंगे। क्योंकि चुनाव से पहले भाजपा ने सचिवों को शासकीय कर्मचारी बनाने का वादा किया था। भाजपा ने इसे मोदी की गारंटी बताया था। अब भाजपा सरकार इस गारंटी से पीछे हट रही है। सरकार को बने सवा एक साल से ज्यादा हो गया। फिर भी आदेश जारी नहीं किया गया।
डॉ रश्मि ने विज्ञप्ति में कहा कि ग्रामीण जनता की पीड़ा को शासन तक पहुंचाने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप देने वाले पंचायत सचिव भाजपा शासन में शोषित और पीडि़त हैं। कांग्रेस ने पंचायत सचिवों की वेतन वृद्धि सहित विभिन्न सुविधाएं दी। जब भाजपा की सरकार सत्ता में नहीं थी, तब भाजपा नेता कर्मचारियों के मंच पर जाकर बड़ी-बड़ी ढींगे हांकती थे। आज जब वे सत्ता में हैं तो उनके मुंह से शब्द नहीं निकल रहे हैं। सचिवों की हड़ताल से ग्रामों के मूलभूत कार्य, आवास निर्माण, पेंशन राशि, जाति-निवास प्रमाण पत्र सहित पंचायत से जुड़ी अनेक कार्य ठप पड़े हैं। इस हड़ताल का प्रभाव ग्रामीणों के जीवन पर पड़ रहा है।
डॉ रश्मि ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नागरिकों से बड़े-बड़े जुमले हांक कर सत्ता प्राप्ति का सफर तय करने वाली भाजपा की सरकार की पर्दाफ ाश हो चुकी है। कर्ज के सहारे चल रही ये सरकार प्रदेश की जनता को विकास का हवा हवाई सपने दिखा रही है। छग में भाजपा की सरकार से किसान, मजदूर एवं कर्मचारी-अधिकारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। सवा एक साल के कार्यकाल में भाजपा की कार्पोरेट सरकार ने छग की जनता को झूठा आश्वासन देकर सिर्फ ठगने का कार्य किया है। उन्होंने कहा है कि 500रुपए में गैस सिलेंडर का जबरदस्त सपना मोदी की गारंटी में देखने को मिला। इसीलिए अब किसान, मजदूर एवं कर्मचारी आक्रोशित एवं परेशान है। पंचायत सचिवों सहित दैवेभो, आंगनबाड़ी, रसोइया, शासकीय विभागों में सेवा दे रहे हजारों कर्मचारी सडक़ों पर उतर कर आंदोलन कर रहे हैं। अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी एवं मानदेय कर्मचारियों का नियमितीकरण, 500 रुपे में गैस सिलेंडर, बेरोजगारी भत्ता, अब स्वप्न बन चुका है।
आगे डॉ रश्मि चंद्राकर ने पंचायत सचिव हड़ताल को समर्थन देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आपकी मांगों का समर्थन करती है। भाजपा
अपने घोषणा पत्र पर अमल करते हुए तत्काल मांग को पूरा करें। क्योंकि मोदी गारंटी के तहत 100 दिनों में मांग पूरी होनी थी। आज 400 दिनों से
अधिक हो गए हैंए क्या यही है मोदी की गारंटी। भाजपा के कथनी और करनी में यही अंतर है। सत्ता में आने से पहले घोषणाएं बड़ी-बड़ी करते हैं
और सत्ता में आने के बाद भूल जाते हैं। यही भाजपा की असलियत है।