महासमुन्द

महासमुंद पुलिस ने सैकड़ों गुम लोगों को ढूंढा
02-Apr-2025 2:56 PM
महासमुंद पुलिस ने सैकड़ों गुम लोगों को ढूंढा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 अप्रैल। जिला स्तर पर पृथक-पृथक टीम का गठन कर महासमुंद पुलिस ने गुम इंसान की दस्तयाबी की है। गुम इंसान दस्तयाबी में वरिष्ठ आरक्षकों का विशेष योगदान है। महासमुंद पुलिस ने राज्य के भीतर एवं दीगर राज्य ओडि़शा, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर से 286 गुम इंसानों की दस्तयाबी की गई है। दिनांक 01 जनवरी से 30 मार्च 2025 तक महासमुंद पुलिस द्वारा जिला स्तरीय गुम इंसान दस्तयाबी अभियान चलाया गया। जिसमें दस्तयाबी हेतु पृथक-पृथक् टीम का गठन किया गया था।

 जिनके द्वारा राज्य के अंदर एवं दीगर राज्य ओडि़शा, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर से 58 बालिकाएं, 2 बालक,174 महिलाएं, 52 पुरूष,  कुल 286 गुम इंसान को दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया है।  इस पूरे अभियान में महासमुंद में पदस्थ वरिष्ठ आरक्षकों का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट