महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1अप्रैल। कलेक्टर महासमुंद को आयुक्त रायपुर ने जांच कर कार्रवाई का आदेश देते हुए जिला पंचायत महासमुंद के जिम्मेदार अधिकारियों पर आरोपित सचिवों को सरंक्षण देने का आरोप लगाया है। आयुक्त ने कलेक्टर महासमुंद को शिकायतकर्ता के शिकायत की सभी बिन्दुओं पर जांच करके कार्रवाई करने कहा है। मामला यह है कि ग्राम पंचायत भोकलुडीह में रोहित पटेल पदस्थ थे। तब शिकायकर्ता विनोद कुमार दास ने सूचना का अधिकार के तहत आवेदन लगाकर जानकारी मांगा। पंचायत सचिव ने दस्तावेज शुल्क राशि मांगा लेकिन जब आरटीआई कार्यकर्ता ने उक्त राशि मनीआर्डर से भेज दी। अधिकारी ने मनीआर्डर से भेजी गई राशि लेने से इंकार कर दिया और राशि को वापस कर दिया। इसकी शिकायत छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में की गई। जहां सुनवाई में भी पंचायत सचिव राशि वापस करने से मुकर गये।
तात्कालीक मुख्य सूचना आयुक्त एम के राउत ने सच्चिदानंद आलोक सीईओ जिला पंचायत महासमुंद को वस्तुस्थिति का परीक्षण प्रतिवेदन मांगा। सच्चिदानंद आलोक ने 02 अगस्त 2022 को सूचना आयोग में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिससे स्पष्ट लिखा है कि पंचायत सचिव रोहित पटेल ने आवेदक के द्वारा भेजा गया मनीआर्डर राशि को जमा नहीं किया। बल्कि वापस कर दिया है।
िशकायतकर्ता विनोद दास ने इस मामले की शिकायत मुख्य सचिव अमिताभ जैन आइएएस एवं निहारिका बारीक आईएएस प्रमुख सचिव को लिखित में किया। जिससे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 19 फरवरी 2025 को आयुक्त रायपुर संभाग रायपुर को जांच हेतु आदेशित किया। शासन के आदेश के परिपालन में आयुक्त ने कलेक्टर महासमुंद को 05 मार्च 2025 को ग्राम पंचायत भोकलुडीह मामले में बिन्दूवार जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई का आदेश दिया है।