महासमुन्द
महासमुंद, 1 अप्रैल। बसना पुलिस ने 29 मार्च को मुखबिर की सूचना पर बसना पुलिस ने ग्राम जर्रा तथा छोटेपटनी में अवैध महुआ शराब जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रोड किनारे ग्राम जर्रा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने देशी महुआ शराब रखा है। सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पहुंची। जहां एक व्यक्ति खड़ा मिला। उसने अपने पास एक सफेद कलर का थैला रखा था। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम महेत्तर लाल कोसरिया (35)तुलसीडीपा थाना सांकरा का रहने वाला बताया।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक जरीकन में करीब 4 लीटर महुआ शराब बरामद कर धारा 34-1,के तहत अपराधम कायम किया है। इसी प्रकार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अन्य मामले में ग्राम छोटेपटनी निवासी सेवकराम रात्रे के घर की बाड़ी से 3 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया। यहां भी आरोपी के विरूद्ध 34-1 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।