महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1अप्रैल। टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 किलो गांजा समेत दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक काले कलर का टीव्हीएस जुपीटर स्कुटी में अवैध मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा रखकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे है। इस पर एनएच 53 रेहटीखोल में जाकर नाकाबंदी किया गया। कुछ समय बाद मुखबीर के बताये हुलिया का टीव्हीएस जुपीटर स्कुटी आई। जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जो एक प्लास्टिक बोरी में सीट के बीच में कुछ रखे हुए थे। नाम पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम धर्मेन्द्र उर्फ सोनू सोनकर (32) रावणभांठा काली मंदिर के पास भांठापारा रायपुर व प्रमोद भोई (40) संवरापारा वार्ड क्रमांक 05 बरगढ़ ओडि़शा बताया। पूछताछ में दोनों ने बोरी में गांजा होना बताया। तलाशी के दौरान स्कूटी के बीच सीट में रखे एक नग प्लास्टिक बोरी में कुल 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 3 लाख रुपए एवं स्कूटी जब्त कर दोनों को थाना सिंघोड़ा में अपराध धारा 20 बी एनडीपीएस की कार्रवाई कर डिमांड पर जेल भेजा गया।