महासमुन्द

माजदा की ठोकर से बलेनो वाहन क्षतिग्रस्त
01-Apr-2025 2:51 PM
माजदा की ठोकर से बलेनो वाहन क्षतिग्रस्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 1अप्रैल। बसना क्षेत्र के सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर में सरपंच की बलेनो को आयचर माजदा के वाहन चालक ने पीछे करते समय ठोकर मार दी। जिसकी शिकायत थाने में की गई है। ग्राम बहादुरपुर निवासी विरेन्द्रह प्रधान ने बताया कि वह ग्राम पंचायत ढोंढरकसा का सरपंच है तथा 30 मार्च को दोपहर पिथौरा से आयशर माजदा 6087 से धान लेने उसके घर आया रिवर्स करते समय पहले से खड़ी बलेनो वाहन क्रंमांक सीजी 13 ए एच 9100 को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आयचर माजदा वाहन क्रं.सीजी 06 जीपी 6087 के चालक पर अपराध धारा 281.बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट