महासमुन्द
महासमुंद, 1अप्रैल। शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी रायपुर ने वृंदावन हॉल सिविल लाइन में आयोजित वार्षिक मिलन समारोह में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद के वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे को समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर दक्षिण के विधायक पुरंदर मिश्रा थे। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर विजय कुमार खंडेलवाल ने की। विशेष अतिथि समाज सेवी निधि चंद्राकर, जागेश्वरी मढ़रिया थे।
इस अवसर पर शिक्षक कला अकादमी के अध्यक्ष मीना भारद्वाज, संस्थापक संजय कुमार मैथिल, संरक्षक परसराम साहू उपस्थित थे।
इस उपलब्धि पर स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष येत राम साहू, संरक्षक दाऊलाल चंद्राकर, उपाध्यक्ष जय पवार, आनंद साहू सहायक संचालक सतीश नायर, नंद किशोर सिन्हा, प्राचार्य अमी रूफस, डॉ राजेश्वर खरे, रामकुमार साहू, संतोष कुमार साहू,सुशील शर्मा, कमल लुनिया, लीनु चंद्राकर, उमेश भारती गोस्वामी, मानिक लाल साहूए आदि ने बधाई दी है।