महासमुन्द
ऑनलाइन आवेदन की जटिलता की वजह से हो रही परेशानी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,31मार्च। महासमुंद जिले में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो गई है। इसके लिए लगभग साढ़े छह हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने अधिकृत वेबसाइट में पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की। लेकिन आवेदन की पूरी प्रक्रिया 1078 लोग कर सके हैं। फिर भी इनके घरों में अभी तक सोलर पैनल लगने का काम शुरू नहीं हो सका है। उपभोक्ता सोलर पैनल का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक लगभग 17 ही घर सोलर पैनल से रोशन हो सके हैं। योजना अंतर्गत सोलर पैनल लगाने के लिए लोगों में जागरूकता देखी जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया में जटिलता होने की वजह से अधिकांश उपभोक्ता आवेदन की मुफ्त बिजली और ग्रीन एनर्जी मिशन के तहत पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने वाली इस योजना के प्रति लोगों में जागरूकता है। उपभोक्ता सोलर पैनल लगाने के लिए रुचि भी दिखा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए कनेक्शनधारियों को निर्धारित खर्च पर लगभग 50 फीसदी का सब्सिडी का प्रावधान है। एक किलोवाट में लगभग 65 हजार रुपए खर्च होंगे। इसमें आधी राशि का भुगतान करना होगा। इसमें भी प्रारंभिक रूप में लगभग साढ़े छह हजार रुपए वेंडर के खाते में जमा करना होगा। शेष राशि लोन के रूप में भी भुगतान किया जा सकता है।
बताया जाता है कि उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन पंजीयन कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जबकि अभी 1078 उपभोक्ता कतार में है। प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण आवेदन से कई लोग पीछे हट रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस कार्य पर निगरानी विद्युत विभाग की ओर से निर्धारित विद्युत खपत से अधिक बिल थमाया गया है। इसे सुधार कराने के लिए उपभोक्ताओं को विभाग का बार-बार चक्कर भी काटना पड़ता है। अफसरों का दावा है कि जल्द ही आवेदकों के घरों में सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विभाग के अनुसार सोलर पैनल से घरों तक मुफ्त बिजली मिलेगी। इसके अलावा यदि बिजली बच जाती है या अवशोषित बिजली की तुलना में खपत कम होने पर कनेक्शनधारी बिजली बेच भी सकते हैं।
यह बिजली विद्युत विभाग की ओर से खरीदी जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया जारी है।
गौरीशंकर राठौर क्रेडा अधिकारी, महासमुंद का कहना है कि पीएम सूर्य घर का आवेदन ऑनलाइन ही होता है। हमारे विभाग स्तर पर इसकी डिटेल्स जानकारी नहीं है। वेबसाइट पर ही इसकी जानकारी अपलोड है।