महासमुन्द

वुडबॉल चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता अभिषेक पांडे ने की विधायक से मुलाकात
31-Mar-2025 2:17 PM
वुडबॉल चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता अभिषेक पांडे ने की विधायक से मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 31 मार्च। 19वीं नेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप 2024.25 में महासमुंद के अभिषेक पांडे ने पुरुष सिंगल्स में कांस्य पदक जीता है। शनिवार को अभिषेक पांडे महासमुंद के  विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात करने पहुंचे।

 विधायक श्री सिन्हा ने उनको इस उपलब्धि के लिए ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रौशन करे इसके लिए हमारी राज्य सरकार सदैव तत्पर है। खिलाडिय़ों को लगातार प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसके चलते ही अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश साहू, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा उपस्थित थें।

 

ज्ञात हो कि वुडबॉल चैंपियनशिप 22 मार्च से 26 मार्च 2024 तक नागपुर में आयोजित की गई थी। देश के विभिन्न राज्यों के  खिलाडय़िों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए महासमुंद के खिलाड़ी अभिषेक पांडे ने शानदार प्रदर्शन किया है। अभिषेक की इस सफलता पर महासमुंद जिले से लगातार बधाइयों का क्रम जारी है।


अन्य पोस्ट