महासमुन्द

महासमुंद जिले की 593 राशन दुकानों में नये वर्जन के साथ लगेंगी ई पोस मशीनें
30-Mar-2025 4:28 PM
महासमुंद जिले की 593 राशन दुकानों में  नये वर्जन के साथ लगेंगी ई पोस मशीनें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 मार्च।
महासमुंद जिले की 593 राशन दुकानों में अब ई पोस मशीन का अपग्रेड वर्जन वीए 21 पॉस टर्मिनल लगाया जाएगा। जिससे राशन दुकानें अब और भी हाईटेक हो जाएंगी। इस नए वर्जन में अनेक नए फीचर हैं जो राशन दुकान संचालक सहित उपभोक्ताओं के लिये भी सहायक सिद्ध होंगे। आगामी 2 अप्रैल को महासमुंद तथा बागबाहरा में इसका वितरण किया जाएगा। जबकि 3 अप्रैल को पिथौरा, बसना तथा सरायपाली में इसका वितरण होगा। यानी आगामी 4 से 5 अप्रैल तक सभी राशन दुकानों में वीए 21 पोस टर्मिनल इंस्टाल हो जाएगा। इस मशीन में फिंगर प्रिंट पहचानने के लिए भी अनेक विकल्प हैं जो एंड्रॉयड 7.1 सुरक्षित ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा संचालित है। यह एक उच्च प्रदर्शन क्वाड कोर 1.1 गीगाहट्र्ज प्रोसेसर द्वारा संचालित है। यह मशीन चलते-फिरते सुचारू, सुरक्षित और दोषरहित भुगतान प्रसंस्करण प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वीए 21 में 5.5 इंच की एचडी रिज़ॉल्यूशन वाली टच स्क्रीन और सिग्नेचर कैप्चर फीचर के साथ कलर डिस्प्ले हंै। यह वाई-फाई 4जी, 3जी, 2जी, ब्लूटूथ सहित सहज कनेक्टिविटी विकल्पों का समर्थन करता है और फिंगर प्रिंट पहचान के लिए वैकल्पिक समर्थन प्रदान करता है। यह पॉस मशीन वीए 21 एंड्रॉयड पॉस मशीन है ्जिसमें फिंगर प्रिंट पहचानने के लिए विकल्प और रिज़ॉल्यूशन वाली टच स्क्रीन और सिग्नेचर है। 

मिली जानकारी के अनुसार वीए 21 पोस टर्मिनल गति, सुरक्षा और उपयोग पर यह एक अत्यधिक कुशल पावर प्रबंधन प्रणाली द्वारा समर्थित है और इसमें बहुभाषी मुद्रण के लिए इन.बिल्ट 2.इंच रसीद प्रिंटर है। डिवाइस हाथ में पकडऩे और काउंटरटॉप पर इस्तेमाल करने की सुविधा प्रदान करता है और विभिन्न कार्ड भुगतान मोड़ के लिए प्रमाणित है। वीए 21 एंड्रॉयड पीओएस टर्मिनल की स्मार्ट कार्यक्षमता व्यवसाय.केंद्रित फर्मवेयर,क्लाउड सपोर्ट और बायोमेट्रिक सुरक्षा द्वारा समर्थित है। बीएफएसआई, ई.गवर्नेस, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, खाद्य और पेय पदार्थ और उपयोगिता के क्षेत्रों में इसके समृद्ध और विस्तृत अनुप्रयोग है।

यह टर्मिनल एक सुंदर, कॉम्पैक्ट, पोर्टेबल पूरी तरह से एकीकृत पॉस डिवाइस है। एंड्रॉयड 7.1 सुरक्षित ऑपरेटिंग सिस्टम से संचालित है। यह एक उच्च.प्रदर्शन बाड.कोर 1.1 गीगाहट्र्ज प्रोसेसर द्वारा सुरक्षित और दोषरहित भुगतान प्रसंस्करण गया है। वीए 21 में 5.5 इंच की एचडी नेचर कैप्चर फीचर के साथ कलर डिस्प्ले ब्लूटूथ सहित सहज कनेक्टिविटी विकल्पों पहचान के लिए वैकल्पिक समर्थन प्रदान केंद्रीत है। इस नए वर्जन पोस मशीन से विभिन्न प्रकार के भुगतान किए जा सकेंगे। इसमें डेटा सुरक्षित रखा जा सकेगा। 
यह टर्मिनल भुगतान प्रक्रिया को तेजी एवं कुशलता पूर्वक पूरा करता है।

कहा जा रहा है कि फलस्वरूप उपभोक्ताओं को राशन लेने के दौरान समय बच जाएगा। टर्मिनल में उन्नत सुरक्षा सुविधाएं हैं जो धोखाधड़ी से बचाती है। इसमें नकद,क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्डसहित अन्य डिजिटल भुगतान किये जा सकेंगे। पुराने पॉस की अपेक्षा नई पॉस को बहुभाषी है यह नया वर्जन आपरेट आसानी से किया जा सकेगा। इसमें वाय फाई, ब्लूटूथ और अन्य कनेक्शन से भी यह आसानी से कनेक्ट हो सकेगा। वहीं, निकट भविष्य में इसे और भी अपग्रेड किया जाएगा।

मालूम हो कि जब से पॉस मशीने जिले की राशन दुकानों में शुरू हुई हंै, तब से पुरानी पॉस मशीनों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इंटरनेट तथा पॉस मशीन से तराजू का कनेक्ट ना होना, बैट्री शीघ्र समाप्त होना जैसी समस्याएं थी। फलस्वरूप इसे लेकर उपभोक्ताओं और शासकीय उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं के बीच अकसर विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती थी। 

इसे लेकर जिले भर के शासकीय उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं ने पूर्व में धरना प्रदर्शन भी किया था। अंतत: अब नए वर्जन के साथ पॉस मशीनें दुकानों में लग जाएगी। इसस राशन वितरण सेवाएं सुचारू रूप से चल सकेगी। घिपॉस मशीन वीए 21 एंड्रॉयड पॉस टर्मिनल एक सुंदर, कॉम्पैक्ट, पोटेबल और पूरी तरह से एकीकृत पॉस डिवाइस है।
 


अन्य पोस्ट