महासमुन्द

71 उपभोक्ताओं की सामूहिक बिजली काटी
30-Mar-2025 3:21 PM
71 उपभोक्ताओं की सामूहिक बिजली काटी

महासमुंद, 30 मार्च। अधीक्षण अभियंता महासमुंद वृत्तद्ध वीबीएस कंवर के निर्देशन में गठित राजस्व वसूली टीम द्वारा महासमुंद संभाग के कार्यपालन अभियंता पीआर वर्मा के नेतृत्व में महासमुंद शहर अंतर्गत 71 उपभोक्ताओं का सामूहिक रूप से लाइन विच्छेदन किया गया। 

29 मार्च को बिजली बिल बकाया राशि 7 लाख 37 हजार 824 रुपए वाले 71 उपभोक्ताओं जिसमें नारायन चंद्राकर, नीलकंठ साहू, सीताराम यादव, सालिक राम, कंचन गुप्ता और सावित्री निषाद एवं अन्य शामिल हैं। इन पभोक्ताओं का लाइन विच्छेदन किया गया। विच्छेदन उपरांत इनमें से 29 उपभोक्ताओं से 3 लाख 14 हजार 350 रु पए का भुगतान जमा कराया गया। 

श्री कंवर ने कहा कि राजस्व वसूली की कार्रवाई निरंतर आगे भी जारी रहेगी। लाइन विच्छेदित उपभोक्ताओं द्वारा यदि अनाधिकृत रूप से लाइन जोड़ी जाती है, तो विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं को असुविधा से बचने बिजली बिल की राशि हर महीने भुगतान करने अपील की है। 
 


अन्य पोस्ट