महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,28 मार्च। बेलसोंडा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा के कक्षा 11वीं व 12वीं के कृषि विषय के 63 छात्रों को गुरूवार को चंद्राकर कृषि फार्म बेलसोंडा और लक्ष्मी ऑर्गेनिक बरोंडा बाज़ार में 10 दिवस इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों को कृषि से संबंधित जानकारियां जैसे वर्मी कम्पोस्ट, उन्नत सब्जी की खेती, धान की खेती, मछली पालन व मर्गीकृषि से संबंधित जानकारियां जैसे वर्मी कम्पोस्ट, उन्नत सब्जी की खेती, धान की खेती, मछली पालन व मुर्गी पालन सहित अन्य कौशलों का व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया गया।
चंद्राकर कृषि फर्म बेलसोंडा और लक्ष्मी ऑर्गेनिक प्रमुख के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को यह प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य शोभा सिंहदेव ने कहा कि प्रशिक्षण से विद्यार्थियों के करियर निर्माण में सफलता मिलेगी।
व्यावसायिक प्रशिक्षक धनेंद्र कुमार कृषि विषय के प्रशिक्षक ने कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिये लाभदायक साबित होगा।