महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 28 मार्च। प्रदेश वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की योजना के तहत देवपुर वन परिक्षेत्र में ग्रामीण युवकों को कार ड्राइविंग का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। इसमें ग्रामीण युवक उत्साह से भाग ले रहे है।
वर्तमान समय में बढ़ते वाहनों एवं उसके लिए प्रशिक्षित ड्राइवरों की कमी को देखते हुए छ ग शासन ने वन परिक्षेत्रों के माध्यम से नि:शुल्क मोटर डॉयवर का प्रशिक्षण दे कर रोजगार के नए अवसर दिए जा रहे है।
छ.ग. शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मदद से वनमंडल बलौदाबाजार के वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल के प्रयास से परिक्षेत्र देवपुर में सुदुर वनांचल में निवास करने वाले ग्रामीण युवाओं/युवतियों को स्वरोजगार हेतु कार ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें ग्रामीण बढ़-चढक़र भाग ले रहे हैं। कार ड्राइविंग प्रशिक्षण से उनकी मानसिक बौध्दिक का विकास हो रहा है तथा युवाओं में इस प्रशिक्षण से काफी उत्साह है ।
देवपुर में विगत एक सप्ताह से ग्रामीणों को स्काई आटोमोबाइल रायपुर द्वारा कार ड्राइविंग प्रषिक्षण दिया जा रहा है जिसमें प्रक्षिणार्थी प्रतिदिन अलग अलग समय में उपस्थित होकर 8 से 10 किमी दूरी में कार चलाना सीख रहे हंै। स्काई आटोमोबाइल रायपुर द्वारा 02 कार एवं 03 प्रशिक्षकों को ड्राइविंग सिखाने हेतु भेजा गया है । प्रषिक्षकों द्वारा कार चलाने के समस्त तथ्यों को जैसे:- कार चलाने के पहले कार की हवा चेक करना, स्टेयरिंग घुमाकर देखना, गियर लगाना, कलच ब्रेक एक्सीलेटर नियंत्रण, बोनट से रोड का आंकलन करना, सीट बेल्ट लगाकर ड्राइव करना, बिना लाईसेंस के गाड़ी नही चलाना, अपने साइड में चलना, ओवरटेक नहीं करना इत्यादि को बताकर कार चलाना सिखाया रहे हैं।
कार ड्राइविग प्रषिक्षण हेतु वन परिक्षेत्र देवपुर से ग्राम देवपुर, तेंदूचुंवा, धमलपुरा, बया, मेटकुला, नवाडीह, चांदन, अमरूवा, अचानकपुर, सहित वन परिक्षेत्र कोठारी, वन परिक्षेत्र सोनाखान, बारनयापारा, अर्जूनी, बल्दाकछार एवं बलौदाबाजार सेे वन प्रबंधन समिति के सदस्यों जिसमें 89 युवक एवं 4 युवति आकर प्रशिक्षण ले रहे हंै।
इस प्रशिक्षण से न केवल कार चलाना सिखेंगे बल्कि भविष्य में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे, इससे ग्रामीणों में काफी हर्ष है इसके लिए वन विभाग एवं स्काई ऑटोमोबाइल रायपुर को धन्यवाद दे रहे हैं।