महासमुन्द

बकायादारों की सामूहिक बिजली काटी
28-Mar-2025 2:09 PM
बकायादारों की सामूहिक बिजली काटी

महासमुंद,28मार्च। अधीक्षण अभियंता वी.बी.एस.कंवर महासमुंद वृत्त के निर्देशन में टीम गठित कर राजस्व वसूली हेतु महासमुंद संभाग के कार्यपालन अभियंता पी.आर. वर्मा के नेतृत्व में महासमुंद ग्रामीण वितरण केंद्र के अंतर्गत 27 मार्च को बिजली बिल हेतु लंबित बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं का सामूहिक रूप से लाइन विच्छेदन किया गया है।

इस दौरान महासमुंद ग्रामीण वितरण केंद्र के कुल बकाया राशि रुपए 37लाख, 89 हजार, 459 रुपए वाले 105 उपभोक्ताओं का लाइन विच्छेदन किया गया। विच्छेदन उपरांत कुल 19 उपभोक्ताओं ने 8लाख, 52 हजार, 850रुपए रुपए का भुगतान किया । इसी प्रकार महासमुंद शहर के अंतर्गत 24मार्च को बिजली बिल हेतु लंबित बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं का सामूहिक रूप से लाइन विच्छेदन किया गया है। जिसमें कुल बकाया राशि रुपए 11लाख, 14 हजार 676 रुपए वाले 100 उपभोक्ता का बिजली बिल हेतु लाइन विच्छेदन किया गया।                विच्छेदन के उपरांत 28 उपभोक्ताओं ने 1लाख,85 हजार 900 रुपए का भुगतान किया। इसी प्रकार तुमगाव वितरण केंद्र में 26मार्च को बिजली बिल हेतु लंबित बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं का 26मार्च को बिजली बिल हेतु लंबित बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं का सामूहिक रूप से लाइन विच्छेदन किया गया है। जिसमें कुल बकाया राशि रुपए 25 लाख, 66 हजार, 018 वाले 116 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हेतु लाइन विच्छेदन किया गया। विच्छेदन के उपरांत 14 उपभोक्ताओं ने 1लाख, 44 हजार, 440 रुपए का भुगतान किया।

 

 राजस्व वसूली की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। लाइन विच्छेदित उपभोक्ताओं द्वारा यदि अनधिकृत लाइन जोड़ी जाती है तो विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138के तहत कार्रवाई होगी। अपील की गई है कि उपभोक्ता असुविधा से बचने के लिए बकाया बिजली बिल की राशि हर माह भुगतान करें।


अन्य पोस्ट