महासमुन्द

सिमरन का नवोदय में चयन
27-Mar-2025 4:39 PM
सिमरन का नवोदय में चयन

महासमुंद, 27 मार्च। वनांचल ग्राम नायकबड्डांधा के शासकीय प्राथमिक शाला में अध्ययनरत कक्षा 5 वीं की छात्रा कु.सिमरन दीवान पिता शिवनारायण दीवान का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में कक्षा 6वीं के लिए हुआ है। ज्ञात हो कि पूरे महासमुंद ब्लॉक में शासकीय स्कूल से अकेली सिमरन का चयन नवोदय के लिए हुआ है। बच्ची की उपलब्धि पर पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर, प्रधान पाठक दौलत राम निषाद, कक्षा शिक्षक पी.श्रीधर राव, शिक्षक शिवकुमार कंवर व ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट