महासमुन्द

नवोदय विद्यालय के लिए मोहगांव स्कूल के 14 विद्यार्थी चयनित
27-Mar-2025 4:38 PM
नवोदय विद्यालय के लिए मोहगांव स्कूल के 14 विद्यार्थी चयनित

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद, 27 मार्च।
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 में शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव संकुल केंद्र मोहगांव विकास खण्ड पिथौरा के 14 विद्यार्थी चयनित हुए हैं।
चयनित विद्यार्थियों में वर्षा साव पिता बीसीकेशन साव,  मयंक नायक पिता टोकेश्वर नायक, काव्यांश साहू पिता राधेश्याम साहू, नूतन चौधरी पिता बुद्धदेव चौधरी, अर्णव पटेल पिता मनोज कुमार पटेल, निहाल सिदार पिता पवन कुमार सिदार, ओजस विजय कौशिक पिता विजय कुमार कौशिक, गान्धर्व बसन्त पिता शिवप्रसाद बसंत, डिंपल पटेल पिता मनोहर पटेल, कशिश पटेल पिता लंबोदर पटेल, ओमकार पटेल पिता बसन्त पटेल, दुष्यंत ध्रुव पिता शेषनारायण, नवीन मिर्धा पिता लक्ष्मीकांत, श्रेयांशु यादव पिता सनद कुमार सम्मिलित हैं।

प्राथमिक शाला मोहगांव के प्रधान पाठक भोजराज प्रधान पिछले 11 वर्षों से नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं। इनके कुशल मार्गदर्शन में कुल 101 विद्यार्थी नवोदय विद्यालय के लिए चयनित हो चुके हैं। प्रधान पाठक भोजराज प्रधान ने बताया कि इन बच्चों के चयन होने का प्रमुख कारण विद्यालय में नियमित मार्गदर्शन के साथ-साथ ऑनलाइन क्लास नियमित टेस्ट परीक्षा तथा बच्चों के कठिन परिश्रम के साथ ही पालकों का उचित सहयोग है। हमारे विद्यालय के सहायक शिक्षक गौरीशंकर पण्डा का विशेष सहयोग रहा है। बड़ी संख्या में बच्चों के चयनित होने पर गांव के साथ ही पूरे अंचल में हर्ष व्याप्त है।


 

शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव की विशिष्ट उपलब्धि पर संकुल प्राचार्य जे कुमार, संकुल समन्वयक अंजय कश्यप, विकासखंड शिक्षा अधिकारी केके ठाकुर, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक नरेश पटेल, ग्राम पंचायत मोहगांव के सरपंच विजय बारीक, उपसरपंच रुक्मिणी हेमन्त पटेल, पंच यशवंत बारीक, मोहन साहू, डोलामणी प्रधान, रोहित प्रधान अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति मोहगांव, सदस्य धुबेइलाल बढ़ाई, भोजराज नायक, रत्नाकर प्रधान, प्रणव प्रधान, टिकमलाल प्रधान, सुकर्ण बारीक सहित समस्त ग्रामीणों पालकों और विद्यालय के शिक्षक गौरीशंकर पण्डा, रेखा प्रधान, कविता बढ़ाई, अंकिता साहू सहित पूर्व माध्यमिक शाला और हाईस्कूल के समस्त शिक्षकों ने हर्ष जताया है।


अन्य पोस्ट