महासमुन्द

ग्रामीणों ने पूर्व विधायक डॉ. चोपड़ा को बताई समस्याएं
27-Mar-2025 4:10 PM
ग्रामीणों ने पूर्व विधायक  डॉ. चोपड़ा को बताई समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 मार्च। बम्हनी के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक डा. विमल चोपड़ा से कहा कि शासन के मंशानुरूप ग्राम बम्हनी में देशी अंग्रेजी शराब  दुकान प्रारंभ किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। ग्राम बम्हनी में भगवान पंच कोशी धाम, बम्हनेश्वर नाथ महादेव का बहुत पुराना मंदिर है। जहां  सावन माह में कांवड़ यात्री जल लेकर सिरपुर के गंधेश्वर नाथ महादेव मंदिर के लिए प्रस्थान करते हंै। ग्राम बम्हनी में सालभर दर्शनार्थी भगवान बम्हनेश्वर नाथ महादेव के दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिए आते रहते है साथ ही साथ ग्राम बम्हनी में उच्चतर माध्यमिक की कक्षाएं संचालित होती है जिसके कारण आसपास के विद्यार्थी बड़ी संख्या में अध्ययन हेतु ग्राम बम्हनी में आते हंै।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि ग्राम बम्हनी में शराब दुकान खोला गया तो ग्राम के युवा वर्ग के लोग शराब के नशे के आदि हो जाएंगे, जिससे ग्राम में अशांति होने के साथ-साथ आए दिन दिन लड़ाई झगड़े के साथ-साथ सामाजिक बुराई में भी वृद्धि होगी। एक ओर अवैध रेत  परिवहन की वजह से ग्राम बम्हनी पहले से ही संवेदनशील स्थान है।

ग्रामवासियों ने डॉ. चोपड़ा के समक्ष अनुरोध किया कि ग्राम बम्हनी में शराब दुकान न खुले। यदि गांव में शराब दुकान खुलता है तो  ग्राम वासियों द्वारा इसका विरोध कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। डा. चोपड़ा ने कहा शराब का सेवन न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बल्कि यह समाज में भी कई समस्याएं पैदा करता है। इसलिए गांव में शराब दुकान न खुले, इसके लिए हम प्रयास करेंगे।

ग्रामीणों को ढांढस बांधते हुए कहा कि वे आंदोलन की बात न करें। समस्याओं पर महासमुंद कलेक्टर से मिलकर चर्चा की जाएगी और गांव में शराब दुकान न खुले इसके लिए पुरजोर प्रयास किया जाएगा। इस विषय में डॉ.चोपड़ा ने ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन पत्र को आगे कलेक्टर  कार्यालय अग्रेषित किया है।


अन्य पोस्ट