महासमुन्द
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रीति अव्वल
27-Mar-2025 4:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 27 मार्च। गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा वर्ष 2024-25 में कक्षा 5 से लेकर महाविद्यालीन स्तर तक नौ वर्गों में आयोजित की गई थी। जिसके पुरस्कारों की घोषणा कल गायत्री शक्तिपीठ सरायपाली में की गई।
उक्त परीक्षा में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला स्टेशन पारा महासमुंद की कक्षा 7वीं की छात्रा प्रीति यादव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं रेणुका पटेल ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे