महासमुन्द
सुपोषण चौपाल
27-Mar-2025 2:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,27मार्च। महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पटेवा के आंगनबाड़ी केन्द्र में सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें यूनिसेफ की कंट्री चीफ पोषण मैरी क्लाड, दिल्ली टीम और एम्स रायपुर की टीम ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती और धात्री माताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय समुदाय को पोषण संबंधी जागरूकता प्रदान करना और कुपोषण की रोकथाम सुनिश्चित करना था। चौपाल के दौरान संतुलित आहार, स्तनपान के महत्व, पूरक आहार और एनीमिया की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में माताओं और बच्चों के शारीरिक विकासए वजन और पोषण स्तर की समीक्षा की गई तथा उन्हें आवश्यक दिशा.निर्देश दिए गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे