महासमुन्द

नवोदय विद्यालय के लिए अर्नव का चयन
26-Mar-2025 8:24 PM
नवोदय विद्यालय के लिए अर्नव का चयन

पिथौरा, 26 मार्च। नगर के अर्नव नामदेव का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय सराईपाली के लिए हुए है। नवोदय प्रवेश परीक्षा परिणाम कल जारी किए गए। इसमें अर्नव नामदेव का चयन हुआ है,वे पिथौरा निवासी दिनेश नामदेव एवं शिक्षिका, कवियत्री गुरप्रीत कौर के पुत्र है। इनका चयन कक्षा 9 वीं हेतु हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, अपने माता-पिता एवं शिक्षक सह प्रशिक्षक सतपाल सिंघ गिल को दिया है।


अन्य पोस्ट