महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 मार्च। श्री राधा मोहन कन्नौजे नाई सेन समाज का वार्षिक अधिवेशन गरिमामय समारोह के साथ सिरपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में सेन समाज की अहम भूमिका है। समाज की सेवा भावना के साथ हमने विकास की गति दी है।
उन्होंने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि कहा कि आने वाली पीढ़ी को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ते हुए बच्चों व परिवार को सुसंस्कृत करना होगा। उनके द्वारा सिरपुर स्थित मंदिर परिसर व टेकारी मांढर के सामाजिक भूमि में भवन निर्माण हेतु लाखों की घोषणा की एवं सभी 12 क्षेत्रों में भवन निर्माण की बात कही। अध्यक्षता करते हुए महासमुंद के उर्जावान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सेन समाज सही मायने में दुख व सुख का साथी होता है। उन्होंने भी पैतृक व्यवसाय के साथ-साथ बच्चों के उच्च शिक्षा पर बात की। विधायक के द्वारा सिरपुर स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में सभागार निर्माण हेतु 10 लाख देने की घोषणा की गई। समाज के उत्थान व विकास में टेकराम सेन द्वारा की जा रही सतत सामाजिक, साहित्यिक व शैक्षिक योगदान की प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर नगर निगम के पार्षद एवं सभापति खेमकुमार सेनए सरपंच ग्राम पंचायत सिरपुर पुष्पा के आर माली, पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष प्रहलाद सेन, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सेन, केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाराम सेन,मीरा सिंह उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि सेन समाज सामाजिक चेतना के साथ विकास की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर समाज के मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, खेलकूद, लॉ जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में पहचान बनाने वाले शुभम सेन पिता रामस्वरुप सेन मेडिकल, अंशु सेन पिता टीआर् सेन सीए समीर सेन पिता मिथिलेश सेन इंजीनियरिंग हिमानी सेन पिता टेकराम सेन मेडिकल,खुशी सेन पिता टेकराम सेन, भूमि सेन पिता टेकराम सेन मेडिकल, मुस्कान सेन पिता सुरेश सेन मेडिकल,चंचल सेन पिता पुरुषोत्तम सेन शिक्षा, यामिनी सेन पिता फत्ते सेन बी फार्मेसी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिशचन्द्र सेन, चिन्ताराम सेन, टेकराम सेन, मिथिलेश सेन, त्रिलोक सेन, जयकुमार ठाकुर, रामकुमार सेन, मनोज सेन, चुरामन सेन, प्रकाश सेन, शैलेन्द्र सेन, फत्तेलाल सेन, अजय श्रीवास, अमरनाथ सेन, विष्णु सेन, भोजराम सेन सहित समस्त केन्द्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। उक्त जानकारी मंदिर विकास समिति के सदस्य रामकुमार सेन ने दी।