महासमुन्द
महासमुंद, 26 मार्च। हिन्दी के लब्ध-प्रतिष्ठित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य का शीर्ष सम्मान, ज्ञानपीठ देने की घोषणा पर स्थानीय आस्था साहित्य-समिति के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई व शुभकामनाएं दी है । सदस्यों ने इसे उनके हिन्दी साहित्य में अद्वितीय योगदान, सृजनात्मकता और विशिष्ट लेखन शैली के साथ छत्तीसगढ़ की सोंधी माटी का सम्मान बताया। बैठक में सदस्यों ने उनकी कृतियों - लगभग जय हिंद, आकाश धरती को खटखटाता है (काव्य संग्रह), गमले में जंगल, गोदाम (कहानी संग्रह) व उपन्यास - नौकरी की कमीज व खिलेगा तो देखोगे - की चर्चा कर उनके शुभकामनाएं देने वाले सदस्यों में आनन्द तिवारी पौराणिक, एस. चन्द्रसेन, डॉ. साधना कसार, सरिता तिवारी, सुजाता विश्वनाथन, उत्तरा विदानी, सुरेन्द्र अग्निहोत्री, टेकराम सेन, के.आर. चंद्राकर व बंधु राजेश्वर खरे उपस्थित थे । समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।