महासमुन्द
पुरानी रंंजिश पर मारपीट
26-Mar-2025 2:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 मार्च। रेत-गिट्टी का ऑर्डर लेने जा रहे हार्डवेयर दुकान के कर्मचारी से एक युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौच करते हुए हाथ में पहने कड़ा से मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गुडरूपारा वार्ड 18 निवासी रिन्कू साहू विक्की सिन्हा के हार्डवेयर दुकान में काम करता है। 24 मार्च को वह काम पर गया था। मालिक के कहने पर वह रेत, गिट्टी का आर्डर लेने बरोंडा चौक की ओर जा रहा था। तभी मलेरिया ऑफिस के पास करीब 10.30 बजे आयुष यादव ने उसे देखा और उसकी सायकिल खींचकर जमीन पर गिरा दी तथा पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौच करते हुए कड़ा से मारपीट की। मारपीट से प्रार्थी के सिर पर चोट लगा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे