महासमुन्द

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने सीएम से की मुलाकात
23-Mar-2025 2:56 PM
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने सीएम से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 मार्च।
कल 22 मार्च को महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिका के साथ महासमुंद नगरपालिका के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित पार्षदों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, लश्मी राजवाड़े सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों-विधायकों से मुलाकात की। पश्चात प्रदेश भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, महामंत्री संगठन पवन साय से भी मुलाकात की। 


अन्य पोस्ट