महासमुन्द
अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,23 मार्च। महासमुंद जिला पंचायत अंतर्गत कल जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों का प्रथम सम्मिलन जिला पंचायत महासमुंद में विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूप कुमारी चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, येतराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, राज्य आयोग की सदस्य सरला केसरिया,पूर्व भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष ओपी चौधरी, नगर पालिका महासमुंद उपाध्यक्ष देवी चंद राठी,पूर्व जनपद अध्यक्ष महासमुंद यतेंद्र साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक ने शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल ने शपथ ली। तत्पश्चात उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर, श्रृष्टि अमर चंद्राकर, देवकी पटेल, नयन पटेल, रवि साहू फरोदिया, करण सिंह दीवान, रामदुलारी सिन्हा, जगमोती भोई, सीमा लोकेश नायक, देवकी दीवान, मोक्ष प्रधान, लोकनाथ बारी,कुमारी भास्कर शामिल है। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमन्य नागरिक मौजूद थे।