महासमुन्द
महासमुंद, 23 मार्च। वन परिक्षेत्र कार्यालय पिथौरा में पदस्थ एक दैवेभो महिला ने इसी विभाग के तेंदूपत्ता कार्य से जुड़े सहकर्मी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाकर पिथौरा थाने में शिकायत की है। पुलिस महिला उत्पीडऩ के इस मामले की जांच कर रही है।
डीएफओ ने पंकज सिंह राजपूत ने शिकायत मिलने के बाद जांच के लिए विशाखा समिति को मामला दे दिया है। पीडि़ता ने शिकायत में पुलिस को बताया है कि तेंदूपत्ता कार्य से जुड़े आरोपी ने 18 मार्च को दोपहर 2 बजे तेंदूपत्ता से संबंधित काम बताकर अपने कार्यालय में बुलाया था। कार्यालय पहुंचने के बाद आरोपी ने उसे अवैध संबंध के लिए राजी करने की कोशिश की। अभद्र और अश्लील टिप्पणी भी की। लेकिन पीडि़ता ने उसका विरोध किया। मामले की शिकायत पिथौरा थाने में की। टीआई उमेश वर्मा ने बताया कि जांच शुरू की गई है। आरोपी का बयान लिया गया है। मामला महिला उत्पीडऩ का है। इसलिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।