महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 मार्च। खल्लारी बाजार बाइक चोरी मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर बाइक जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम खल्लारी निवासी कृष्णा साहू ने खल्लारी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 19 मार्च को सामान खरीदने वह खल्लारी बाजार आया था। शाम करीब 6.30 बजे मोटर सायकल एचएफ डिलक्स सीजी 06 जीएस 8809 को गुप्ता किराना स्टोर्स के सामने खड़ी कर दुकान संचालक मनहरण गुप्ता के घर में बैठा था। शाम करीब 7.30 बजे बाहर आकर देखा को बाइक नहीं थी। उक्त रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने 2 संदिग्ध को पकडक़र पूछताछ की। पूछताछ में अपना नाम राजू यादव महासमुंद तथा सुनील चंद्राकार ओडिशा बताया है।
बाइक के संबंध में पूछने पर आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 जीएस 8809 कीमती करीबन 25 हजार रुपए जब्त कर थाना खल्लारी में धारा 303-2 बीएनएस के तहत् कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।