महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,21 मार्च। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में कार्यालय प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद छग के पत्रानुसार पीएम इंटर्नशिप योजना 2.0 के तहत महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो करुणा दुबे के मार्गदर्शन एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ नीलम अग्रवाल के उपस्थिति में दिलीप बढ़ई महाविद्यालय प्लेसमेंट सेल संयोजक के द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अशोक साहू सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण जिला पंचायत महासमुंद उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि पीएम इंटर्नशिप 2.0 योजना में ऐसे विद्यार्थी जो 21 वर्ष से 24 वर्ष के मध्य है वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके अंतर्गत आपके आसपास क्षेत्र में उद्योगों एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवश्यक होता है वे ऑनलाइन लिंक में फ ॉर्म भरकर योजना का लाभ ले सकते हैं। इसमें 12 महीने का प्रशिक्षण के साथ-साथ लगभग 5000 रुपए तक की छात्रवृति प्रदान की जाएगी। मुख्य रूप से इसमें बेरोजगार युवा जो 21 से 24 वर्ष के मध्य हो उनके लिए अधिक लाभदायक योजना है। इंटर्नशिप की अवधि 12 महीने की होगी।
उक्त बैठक में डॉ.सीमारानी प्रधान सह संयोजक पीएम इनटर्नशिप 2.0, डॉ. आरके अग्रवाल वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अजय कुमार देवांगन, मनबोध चौहान, डॉ जगदीश सत्यम, डा. जागृति चंद्राकर, विजय कुमार मिर्चें, रेणुका साहू, प्रकाशमणि साहू, पूजा यादव उपस्थित रहे।