महासमुन्द
दुकानदारों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,21मार्च। तुमगांव नगर के सभी दुकानों में लगे टीना सेड को हटवाने के आदेश के विरोध में दुकानदारों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि किसी भी दुकान के खिलाफ कार्रवाई होगी तो नगर पंचायत का घेराव किया जाएगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत तुमगांव में नगर कुलदेवी मां शीतला मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। लेकिन विगत दिनों से विकास कार्य धीमी गति से चल रहा है। 30 मार्च को नवरात्र प्रारंभ है।
इस विषय को लेकर नव विकास शीतला समिति की बैठक हुई और समिति द्वारा शीतला मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्य को शीघ्र ही पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। इसमें नवरात्र से पहले मंदिर परिसर के चौड़ीकरण हेतु डाले गये मुरुम को परिसर में बराबर फिलिग करवाने, मंदिर परिसर में लगे लाइट को चालू करवाने हेतु ट्रांसफार्मर लगवाने के अलावा नगर के सभी व्यसायिक दुकानों को नगर पंचायत द्वारा दुकानों के बाहर लगे टीना सेड को 3 तीन के भीतर हटवाने का निर्णय शामिल है।
इस निर्णय का दुकानदारों ने विरोध किया है। नगर के सभी व्यसायिक दुकानदारों का कहना है कि यदि दुकान के बाहर सेड नहीं रहेगा तो दुकान में आये ग्राहकों को गर्मी व बरसात के दिनों में परेशानी होगी। यदि नगर पंचायत द्वारा दुकानों के टीना सेड को हटाया गया तो सभी व्यसायिक दुकानदारों द्वारा नगर पंचायत का घेराव व तुमगांव बंद, भूख हड़ताल आदि किया जावेगा। इस अवसर पर व्यवसायिक संघ के पदादिकारी व सदस्य उपस्थित थे।